लखनऊ : भाजपा विधायक देवमणि का ब्राह्मण प्रेम
ABP Ganga | 22 Aug 2020 08:42 AM (IST)

उत्तर प्रदेश की सियासत में ब्राह्मण राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। लेकिन ये राजनीति विपक्षी दलों के साथ-साथ अब सत्तारूढ़ बीजेपी दल में भी बढ़ती जा रही है। मॉनसून सत्र से ठीक पहले सुल्तानपुर से बीजेपी विधायक ने ब्राह्मणों के साथ हुई घटनाओं में कार्रवाई का ब्यौरा मांगा.. तो बवंडर खड़ा हो गया। विधायक जी को हाईकमान ने फटकार लगाई.. लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी विधायक की ब्राह्मणों के नाम पर शुरू हुई मुहिम जारी है। शनिवार को विधायक जी के लेटर पैड पर एक और पत्र जारी हो गया.. जिसे फर्जी मानकर पुलिस ने खुद ही एफआईआर दर्ज कर ली है।