Agra: लापरवाही की डराने वाली तस्वीर, टूटे पुल पर दो घंटे तक लगा रहा जाम
ABP Ganga | 30 Mar 2021 11:24 PM (IST)

आगरा में 2 घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। दरअसल तेज आंधी की वजह से चंबल नदी पर बना पैंटून पुल किनारे से हट गया जिसके बाद वहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुल पर भारी भीड़ की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ये मामला आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र का है।