'पूरे देश में मोदी नाम की लहर चल रही है'
ABP News Bureau | 12 May 2019 11:24 AM (IST)

योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज फील्ड में निकलने से पहले शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि हर ख़ास मौके की शुरुआत वह देवी मंदिर में आराधना के साथ ही करती हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव इकतरफा है और वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनके मुताबिक पूरे देश में मोदी नाम की लहर चल रही है और इसका फायदा खुद उन्हें भी मिल रहा है। रीता जोशी का कहना है कि उनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा को 1984 में इसी सीट से अमिताभ बच्चन के हाथों हार मिली थी, लेकिन वह बदला लेने के इरादे से मैदान में नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र में बदला ठीक नहीं होता है।