जिले के दो दर्जन बैंकों पर लटके ताले
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 03:32 PM (IST)

काशीपुर में भी बैंक कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर हड़ताल कर दी है.. यूनइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है.. जिसके तहत बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया और केंद्र सरकार से जल्द से जल्द मांग पूरी करने को कहा... हड़ताल की वजह से जिले के करीब दो दर्जन से ज्यादा बैंकों पर ताले लटक रहे हैं.. जिससे आम आदमी परेशानी का सामना कर रहा है....