'नेताओं को पढ़ा होना जरुरी नहीं'
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 01:40 PM (IST)

जहां कारागार राज्यमंत्री ने विवादित बयान दिया है... उनका मानना है कि जो लोग पढ़े लिखे होते हैं... वो अनपढ़ों की गुलामी करते हैं... कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी का ये बयान काफी शर्मनाक कहा जासकता है... दरअसल वो छात्रों को संबोधित करने सीतापुर पहुंचे थे...उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित किया और ये कहते हुए समझाया की पढ़ने लिखने से कुछ नही होता. पढ़े लिखे गुलामी करते है. IAS और IPS जैसे अधिकारी मेरे इशारे पर काम करते है. देखो मैं मंत्री हूॅं मेरे पास निजी सचिव है, विभागाध्यक्ष हैं. जेल मुझे नहीं चलानी है, जेल तो जेल अधीक्षक को चलानी होती है. मेरा काम ये है कि जेल में प्रबंध अच्छा होना चाहिए. नेता को ज्ञान और डिग्री से कोई मतलब नहीं है. अगर मैने कहा है कि आईटीआई बनना है तो ये काम इंजीनियर का है. वो कैसे बनेगा ये उसको देखना है. मेरा काम सिर्फ उसकी व्यवस्था देखना है. आइएएस, आईपीस जब आपस में बैठते है तो कहते है कि फलां विधायक हाईस्कूल पास है, वो इण्टर पास है उसको आता नहीं है. बिना पढ़े लोग पढ़े-लिखे लोगो को चलाते हैं...।