दून में वकीलों का प्रदर्शन, तो कानपुर में पुलिसवालों पर वकीलों ने किया पथराव
nancyb | 04 Nov 2019 02:24 PM (IST)

दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद की आग देवभूमि तक पहुंच गई है। इसके विरोध में देहरादून में आज वकीलों ने कामकाज बंद कर दिया है। वहीं, कानपुर में वकीलों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया । एसएसपी ऑफिस के बाहर से पथराव किया गया। कचहरी बंद कराकर सड़क पर वकीस उतर आए हैं। बता दें कि नौबस्ता में वकीलों पर मुकदमा दर्ज किए जाने से उग्र वकीलों ने ये प्रदर्शन किया।