Ayodhya: राम मंदिर की नींव की खुदाई का काम 85 फीसदी पूरा हुआ। Ayodhya Ram Mandir।
ABP Ganga | 14 Mar 2021 01:21 PM (IST)

Ayodhya में राम मंदिर की खुदाई को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर की नींव की खुदाई का काम 85 फीसदी पूरा हो गया है। अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर की नींव की खुदाई की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। महज 15 फीसदी ही बुनियाद की खुदाई और सफाई का कार्य शेष रह गया है। ट्रस्ट की मानें तो नींव की खुदाई और सफाई की यह पूरी प्रक्रिया मार्च तक पूरी हो जाएगी । देखिए ये रिपोर्ट..