हाथरस कांड में सबसे बड़ी कार्रवाई,एसपी, सीओ, एसएचओ समेत कई पुलिसवाले सस्पेंड
ABP Ganga | 03 Oct 2020 08:09 AM (IST)

हाथरस कांड में यूपी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिले के एसपी, डीएसपी और इलाके के इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है... हाथरस के एसपी विक्रांत वीर... के अलावा सीओ ब्रह्मदेव सिंह और इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह को हाथरस कांड में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है... इसके अलावा 4 और पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है... साथ ही हाथरस कांड में मौके पर मौजूद सभी पुलिस वालों के अलावा हाथरस कांड के चारों आरोपियों का भी नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाएगा.... इसके अलावा पीड़ित परिवार को धमकी देने वाले हाथरस के डीएम पर भी कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है... वहीं हाथरस के एसपी के निलंबन के बाद शामली में तैनात आईपीएस अफसर विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है...