लक्सर : खेत में अजगर से हड़कंप
ABP Ganga | 14 Oct 2020 08:58 AM (IST)

लक्सर में धान की कटाई के दौरान अजगर दिखने से हड़कंप मच गया...अजगर देखकर मजदूरों के होश फाख्ता हो गए...इसके बाद खेत मालिक को इसकी सूचना दी गई...फिर मौके पर खेत मालिक ने पहुंचकर वन विभाग की टीम को बुलाया....वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ने की कोशिशें शुरू कीं...कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया गया...फिलहाल अजगर को सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया है...