जानिए क्यों मुख्तार अंसारी की आंखों में खटकने लगे थे कृष्णानंद राय ?
ABP News Bureau | 06 Jul 2019 08:07 PM (IST)

गोलियों की ये गूंज यूपी के पूर्वांचल में आज भी सुनाई देती है- आज भी जिंदा है बीजेपी नेता कृष्णानंद राय की हत्या की वो कहानी जिसने यूपी को हिलाकर रख दिया था। लेकिन इस हत्याकांड की असली कहानी क्या है कैसे साजिश के तार बुने जाते रहें और प्रशासनिक मशीनरी अनजान बनती रही या फिर किसी दबाव में ऐसा करती रही.... लेकिन इस हत्याकांड के पूरे घटनाक्रम से जुड़े रहे एक पूर्व पुलिस अफसर ने इसे जांच एजेंसी की बड़ी लापरवाही बताय।