जन्माष्टमी विशेषः जय कन्हैया लाल की !
ABP News Bureau | 23 Aug 2019 10:44 PM (IST)

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर हमारी इस खास पेशकश में आपका स्वागत है... भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं... और भगवान के जन्म में अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं... लेकिन उसके पहले ही देशभर में माहौल कृष्णमय हो चुका है... मथुरा और वृंदावन ही नहीं बल्कि जहां भी कृष्णभक्त मौजूद हैं, अभी से नंदलाल की भक्ति के रस में सराबोर हो चुके हैं... मथुरा और वृंदावन के सभी कृष्ण मंदिरों में अपने ईष्ट के दर्शन के लिए अभी से श्रद्धालुओं का जुटना शुरु हो चुका है... इसके अलावा देश के कई और हिस्सों में देवकी नंदन के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं....