जानिए Corona Vaccine के ड्राई रन में कैसे हो रहा है काम ? | abp Ganga
ABP Ganga | 02 Jan 2021 01:12 PM (IST)

देशभर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो गया है. कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन ठीक उसी तरह किया जा रहा है, जिस तरह वैक्सीन आने पर टीकाकारण के बारे में प्लान किया गया है या जैसे वैक्सीन लगाई जाएगी. इस ड्राई रन में वैक्सीन नहीं दी जाएगी, सिर्फ लोगों का डेटा लिया जा रहा है और उसे CoWIN App पर अपलोड किया जा रहा है. दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जीटीबी अस्पताल में ड्राई रन का निरीक्षण किया, तो वहीं लखनऊ में 6 जगहों पर ड्राई रन किया जा रहा है. साथ ही, चंडीगढ़ में भी तैयारी देखी गई हैं. बता दें कि 5 जनवरी से पूरे यूपी में ड्राई रन चलाया जाएगा.