जानिए, दिल्ली में क्या हैं Corona Vaccination के इंतजाम ? | abp Ganga
ABP Ganga | 02 Jan 2021 01:21 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन के इंतजाम की बात करें, तो राजधानी में कोरोना के टीकाकरण के लिए 621 जगह चुनी गई हैं. वहीं, देशभर में वैक्सीनेशन के ड्राई रन शुरू होने से पहले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने निरीक्षण किया और ड्राई रन की तैयारियां देखी. डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी हैं और जल्द ही लोगों को वैक्सीनेशन की सौगात मिलेगी. साथ ही, उन्होंने बताया कि साल के अंत में ड्राई रन के दौरान जो सुझाव मिले थे, उन्हें भी शामिल किया गया है. बता दें कि आज पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है.