जानिए, क्या है नोएडा और लखनऊ में लागू हुई कमिश्नर प्रणाली
manishn | 13 Jan 2020 05:48 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की 50 साल पुरानी मांग को योगी सरकार ने पूरा कर दिया है। यूपी कैबिनेट ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर सिस्टम के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। फिलहाल, यूपी के दो शहरों लखनऊ और नोएडा से इसकी शुरुआत की जा रही है। इस प्रणाली के तहत लखनऊ में सुजीत पांडेय की कमिश्नर पद पर तैनाती की गई है। वहीं, नोएडा के पहले कमिश्नर आलोक सिंह को बनाया गया है।