जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़ा जरूर करेगा शाही स्नान: Laxmi Narayan Tripathi | Haridwar Maha Kumbh
ABP Ganga | 05 Jan 2021 12:48 PM (IST)

हरिद्वार कुंभ में इस बार किन्नर अखाड़े पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं, इसे लेकर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि 2019 में प्रयागराज महाकुंभ में भी उन्होंने जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान किया था और हरिद्वार में भी वो स्नान करेंगे.