राहुल गांधी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, कहा.... इसलिए भाग गए केरल
nancyb | 12 Apr 2019 12:39 PM (IST)

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। मौर्य ने कहा कि लगातार 15 साल से राहुल अमेठी के सांसद हैं, लेकिन यहां उन्होंने कोई भी विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने ठान लिया था कि इस बार अगर राहुल बाबा आएंगे, तो कमल खिलाकर उन्हें जबाव दिया जाएगा, इसलिए राहुल केरल भाग गए।