केदारनाथ में बढ़ने लगी चहल-पहल
ABP Ganga | 24 Sep 2020 09:28 AM (IST)

केदारनाथ धाम में एक बार फिर से चहल पहल बढ़ने लगी है। एक तरफ केदारधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है तो वहीं मंदिर के आसपास कई और दुकानें भी खुल गई हैं। कोरोना काल में अभी तक 17 हजार से अधिक भक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं।