कौशांबी : 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 01:17 PM (IST)

कौशांबी जिले में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है । मुठभेड़ में 50 हजार का इनमिया बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया था। लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ । बदमाश चार मुकदमे में वांछित चल रहा था और इसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित है।