काठगोदाम : बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 02:15 PM (IST)

काठगोदाम में बारात से आ रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। अमृतपुर क्षेत्र में किसी बारात से शामिल होकर कालाढूंगी के चार युवक वापस आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रक से बचते समय कार अनियंत्रित हो गई जिससे वो खाई में गिर गई।