काशीपुर में बदहाल व्यवस्था, फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं छात्र
ABP News Bureau | 01 Aug 2019 07:39 PM (IST)

काशीपुर के जसपुर खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। आशंका इस बात की बनी हुई है कि स्कूल की जर्जर इमारत कभी भी गिर सकती है। लिहाजा बच्चे हर पल डर के साए में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल में पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है जिस वजह से बच्चों को काफी परेशानी होती है। हैरानी की बात ये है कि इस इलाके से शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय भी ताल्लुक रखते हैं। बावजूद इसके शिक्षा व्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।