Vikas Dubey Encounter: कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर
ABP Ganga | 10 Jul 2020 08:15 AM (IST)

कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर. यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में विकास दुबे को मार गिराया. एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया. कानपुर के हैलेट अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.