'मेरी बीवी ने मुझे बहुत दुखी कर रखा है', पुलिसवालों से चिपकर फूट-फूटकर रोया ये शख्स
ABP Ganga | 11 Mar 2021 03:57 PM (IST)

कानपुर ने पत्नी से प्रताड़ित एक युवक गंगा में कूद कर जान देने पहुंचा. हालांकि, ऐन वक्त पर पहुंच कर पुलिसवालों ने उसे बचा लिया. जिसके बाद पुलिसवालों से चिपककर युवक फफक-फफक कर रोने लगा. कहने लगा, मेरी बीवी ने मुझे बहुत दुखी कर रखा है. पुलिसवालों ने उसे समझाया, चुप कराया और फिर उसे घर तक छोड़कर आए.