आतंक का अंत, शहीद के परिजनों में खुशी। Vikas Dubey Encounter
ABP Ganga | 10 Jul 2020 06:14 PM (IST)

कानपुर के चौबेपुर में दो व तीन जुलाई की रात दबिश में गई पुलिस टीम पर हमलाकर सीओ सहित आठ जांबाजों का हत्यारा पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया. यूपी एसटीएफ ने उसे मार गिराया. वो भागने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद मुठभेड़ में वो मार गिराया गया. 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से उसे गिरफ्तार किया गया था. यूपी एसटीएफ उसे लेकर कानपुर आ रही थी.