Kannauj में सपा-BJP के कार्यकर्ताओं के बीच चले ईंट-पत्थर|ABPGanga
ABP Ganga | 26 Aug 2020 10:06 PM (IST)

यूपी के कन्नौज जिले में सपा और बीजेपी के समर्थकों के बीच पथराव हो गया. सहकारी विकास बैंक के अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान ये पथराव हुआ. विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले. दरअसल, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की चारों शाखाओं के अध्यक्ष पद के लिए आज से नामाकंन प्रक्रिया शुरू हुई है. इसी दौरान शहर के ग्वाल मैदान स्थित सहकारी बैंक में नामाकंन के दौरान सपा और बीजेपी समर्थकों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चले.