कन्नौजः कैमरे में कैद हुआ रिश्वतखोर दारोगा, यूपी पुलिस पर लगाया कलंक | High Alert
ABP Ganga | 10 Nov 2020 09:57 PM (IST)

आज हम सबसे पहले अपील करेंगे कानून के रखवालों से, वर्दीवालों से कि खाकी को बदनाम मत करो, रिश्वतखोरी का काम मत करो क्योंकि खाकी पर कलंक किसी को अच्छा नहीं लगता. फरियादियों के पैर लड़खड़ाते हैं थाने के अंदर जाने में. यही वजह है कि हर बार कोई न कोई तस्वीर सौ सवाल खड़े करती है. इस बार तस्वीरें सामने आईं हैं कन्नौज से. जहां कैमरे में कैद हुआ है रिश्वतखोर दारोगा और कन्नौज पुलिस पर लगा है कलंक.