कमलेश हत्याकांड में गिरफ्तारी जारी, यूपी एसटीएफ ने एक और पकड़ा | ABP Ganga
ABP News Bureau | 23 Oct 2019 11:49 AM (IST)

कमलेश तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तारी जारी है। हत्यारों के एक मददगार को यूपी STF ने दबोचा है। बताया जाता है कि इस शख्स ने हत्यारों को अपने मोबाइल से बात कराई थी। जानकारी के मुताबिक जब हत्यारे सूरत से ट्रेन से आ रहे थे, तब बात करवाई गई थी। इसी शख्स ने इन्हें कानपुर में मोबाइल की दुकान तक पहुंचाया था।