पौष पूर्णिमा: कल्पवास के लिए उत्साहित श्रद्धालु, संगम तट पर दिखा कुछ ऐसा नजारा Prayagraj
ABP Ganga | 28 Jan 2021 03:51 PM (IST)

पौष पूर्णिमा के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में आज श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही संगम पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. ज़बरदस्त ठंड- घने कोहरे और कोरोना के खतरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है. श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते नाचते हुए घाटों पर पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और अपने परिवार के साथ ही देश व समाज की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं.