कलाकार और किस्सेः महमूद- जिसने फ़िल्म को लेकर राजेश खन्ना को जड़ दिया था थप्पड़
ABP News Bureau | 24 Jun 2019 07:10 PM (IST)

कलाकार और किस्से की सारीज में आज हम बात करेंगे एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर महमूद की। जिन्होंने उस वक्त के सुपरस्टार राजेश खन्ना को थप्पड़ जड़ दिया था। बात साल 1979 की है, जब महमूद ने अपनी फिल्म 'जनता हवलदार' के लिए राजेश खन्ना को साइन किया था। राजेश खन्ना सुपरस्टार हुआ करते थे। एक वाकये के बाद वे हमेशा सेट पर लेट आने लगे। महमूद को घंटो इंतजार करना पड़ता। एक बार इसी झल्लाहट में महमूद ने राजेश खन्ना को थप्पड़ जड़ दिया। महमूद ने कहा कि हमने आपको फिल्म के लिए पूरे पैसे दिए हैं, आपको शूटिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद से राजेश टाइम पर आने लगे।