'दीदी का जाना और BJP का आना तय है', JP Nadda ने Mamata Banerjee से राम के नाम पर भी पूछा सवाल
ABP Ganga | 06 Feb 2021 07:15 PM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के नदिया के नबद्वीप से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान नड्डा ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता ने दीदी को Bye-Bye बोलने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि दीदी का जाना और बीजेपी का आना तय है.