भाजपा के नए बॉस बने जेपी नड्डा
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 03:34 PM (IST)

आज अमित शाह के बाद अब भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ है...थोड़ी देर बाद जेपी नड्डा को भाजपा की कमान सौंप दी जाएगी... और नड्डा 14वें भाजपा अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे...इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सीएम योगी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत भाजपा के सभी दिग्गज नेता, मौजूदा मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, संसदीय बोर्ड के सदस्य, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और विशेष मेहमान मौजूद रहेंगे...।