बदमाश जॉनी दादा ने की आत्महत्या, खुद को घिरा देख मारी गोली | ABP Ganga
ABP News Bureau | 05 Oct 2019 02:39 PM (IST)

बिजनौर में एक लाख के इनामी कुख्यात को पकड़ने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, वो बेकार ही गई क्योंकि इस इनामी बदमाश ने खुद को घिरा देख आत्महत्या कर ली। हां, ये फरार इनामी बदमाश जॉनी दादा उर्फ अश्वनी चार दिन में एयर होस्टेस समेत तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। जिसकी तलाश में 21 थानों की पुलिस फोर्स कर रही थी और चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच बस में बदमाश भी बैठा था, जिसने पुलिस की चेकिंग के वक्त ही खुद को अपनी पिस्टल से गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।