झांसी : 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 12:47 PM (IST)

झांसी के कई थानाक्षेत्रों से पुलिस ने 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.. पहला बांग्लादेशी बबीना के भेल चौकी इलाके से पकड़ा गया.. जबकि बाकी 6 झांसी बस स्टैंड से गिरफ्तार किए गए हैं.. इन सभी पकड़े गए लोगों से कोई भी दस्तावेज नहीं बरामद हुए.. जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.. ये अवैध तरीके से भारत बांग्लादेश की सीमा पार कर झांसी पहुंचे थे.. अब एलआईयू के साथ साथ आईबी और इंटेलिजेंस की टीम इन पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है..