जवाहर यादव मर्डर केसः 4 लोग दोषी करार, 4 नवंबर को कोर्ट करेगी सजा का ऐलान | ABP Ganga
ABP News Bureau | 31 Oct 2019 09:18 PM (IST)

23 साल पहले प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के विधायक जवाहर यादव की हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। साल 1996 के अगस्त महीने में हुए इस जघन्य हत्याकांड में विधायक समेत दो लोगों की बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया और उनके दो भाइयों समेत चार लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया। अब चार नवंबर को इस मामले में अदालत सभी दोषियों को सजा सुनाने वाली है।