मुकदमों से घिरे आजम खान के बारे में क्या करते हैं जौहर यूनिवर्सिटी के छात्र
nancyb | 15 Sep 2019 02:18 PM (IST)

धड़ाधड़ दर्ज होते मुकदमे और इसके साथ ही कानूनी शिकंजे में कसते आज़म खां, जो मुहम्मद अली जोहर यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। आज़म पर योगी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई से कैसे यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इस पर छात्रों का कहना है इस राजनीति का असर पढने वाले 4 से 5 हज़ार छात्रों पर भी पड़ रहा है क्योंकि इस घटनाक्रम से छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बर्बाद है। औऱ साथ ही उनका ये भी कहना है कि आजम खां को जानबूझकर सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है। मोहम्मद अली जोहर यूनिवर्सिटी के छात्रों का इस मुद्दे पर क्या कहना है, उनसे विस्तार से बात की हमारे सम्वाददाता नितिन उपाध्याय ने