✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

जापान : 64 यात्रियों में कोरोना वायरस की पुष्टि

ABP News Bureau  |  10 Feb 2020 01:06 PM (IST)
ABP News
तो सबसे पहले आपको बताते हैं कोरोना वायरस की खबर.. कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में मचे हाहाकार के बीच कई भारतीय जहां-तहां फंसे हैं.. जापान पहुंचे एक क्रूज़ में मेरठ के पीयूष समेत कई लोग फंसे है.. बताया जा रहा है कि इसमें 64 यात्रियों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से जापान में खलबली मच गई है और जापान सरकार ने पानी के जहाज को अपनी सीमा में आने से मना कर दिया है.. 19 फरवरी तक जहाज अब पानी में ही रखा जाएगा.. जहां जहाज में सवार यात्रियों की 14 दिनों तक निगरानी की जाएगी.. मेरठ के रहने वाले पीयूष के घर वालों ने बताया कि पीयूष 6 सहकर्मियों के साथ 25 जनवरी को भारत से हांगकांग गए थे.. डायमंड प्रिंसेस नामक पानी का जहाज उसी दिन जापान के लिए निकला था.. जिसमें 3700 लोग सवार थे.. क्रूज़ जापान के योकोहामा बंदरगाह पहुंचा.. तब कई यात्रियों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए.. इसके बाद जापान की सरकार हरकत में आ गई.. और 273 संदिग्ध लोगों की जांच में पता चला कि 61 यात्रियों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है.. पीयूष के घर वाले पीयूष से लगातार वीडियो कॉल पर संपर्क में हैं.. लेकिन उन्हें चिंता भी सता रही है.. कि वो सुरक्षित लौट आएं..
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • जापान : 64 यात्रियों में कोरोना वायरस की पुष्टि

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.