जन्माष्टमी के रंग, एबीपी गंगा के संग
ABP News Bureau | 23 Aug 2019 06:54 PM (IST)

आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है...क्योंकि आज श्री कृष्ण का जन्मदिन है....लेकिन कुछ असमंजस जरुर है..क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में आज जन्माष्टमि मनाई जाएगी.. तो वहीं श्री कृष्ण की जन्मभूमि में कल यानि 24 अगस्त को जन्माष्टमि की धूम देखने को मिलेगी.. लेकिन अभी भी भगवान कृष्ण की नगरी में पूरी तैयारियां हैं... श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है...बता दें कि हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्यौहार को भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि विष्णु भगवान के अवतार कृष्ण ने राक्षस कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाने दुष्टों का संहार करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था. इसीलिए लोग भगवान कृष्ण के जन्मदिन की ख़ुशी को अलग अलग तरीके से मनाते हैं.