Bareilly में उल्टी दौड़ी जनशताब्दी ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Mar 2021 11:24 AM (IST)

दिल्ली से टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के रोलडाउन होकर उल्टी दिशा में दौड़ने लगी। टनकपुर से लेकर खटीमा तक ये ट्रैन उल्टी दौड़ी। इस मामले में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। ट्रेन को खटीमा के गेट संख्या 35 पर सुरक्षित रोक लिया गया। हादसे के समय ट्रेन में 64 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों के सुरक्षित रहने से रेलवे ने भी राहत की सांस ली है। सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से बस द्वारा भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि एक गाय के इंजन से टकराने के बाद ब्रेक नहीं लगने से हादसा हुआ।