ITBP के जवानों ने मौत के मुंह से निकाले लोग, ग्लेशियर टूटने से दबे थे | Uttarakhand Glacier Break
ABP Ganga | 07 Feb 2021 09:36 PM (IST)

आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य के बीच की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. टनल में फंसी जिंदगियों की तलाश कर रही आईटीबीपी की टीम ने जैसे ही एक शख्स को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला. उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उस शख्स ने दोनों हाथ ऊपर कर अपनी खुशी का इजहार किया, मानों उसने मौत को मात देकर नई जिंदगी में कदम रखा हो.