टिहरी में भी बर्फ़बारी हुई है।
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 02:53 PM (IST)

टिहरी में भी बर्फ़बारी हुई है। मगर बर्फबारी की वजह से अब लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। धनोल्टी, कानाताल, कद्दूखाल, सुरकंडा सहित पुरे जनपद में बर्फ़बारी के चलते कई मार्ग (चम्बा-धनोल्टी, धनोल्टी-मसूरी, बटघाट-चोपड़ियाल, बड़ेथी-बनचौरा, सुवाखोली-अल्मास-नगुण, रायपुर-कुमालदा-कद्दूखाल, प्रतापनगर-माजब-लंबगांव) बंद है, वही बर्फ़बारी के कारण कुछ क्षेत्रों (नैनबाग व केम्पटीफॉल) में बिजली भी गुल है, जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वही दूसरी और बर्फ़बारी होते ही पर्यटक भी बर्फ़बारी का आनंद के लिए पहुंच रहे है, वही जिलाधिकारी वी षणमुगम ने बताया की मौसम से निपटने के लिए जिले के समस्त अधिकारियो को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए है.