देहरादून के स्कूल में बड़ा फर्जीवाड़ा। Uttarakhand News
manishn | 31 Oct 2019 01:40 PM (IST)
देहरादून के रायपुर में स्थित ओएसिस नाम के एक स्कूल में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। स्कूल की धांधली की वजह से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बगैर आईसीएससी की मान्यता के ही बच्चों का एडमिशन 9वीं कक्षा में करवा दिया। आखिरी वक्त पर अभिभावकों को स्कूल की तरफ से बताया गया कि आईसीएससी की मान्यता स्कूल को कक्षा 9 में नहीं मिल पा रही है वो अपने बच्चों को किसी और स्कूल में दाखिला दिला लें, लेकिन अब आईसीएससी के पोर्टल पर दाखिले की तारीख खत्म हो चुकी है ऐसे में बच्चों का भविष्य अब अधर में लटक गया है।