भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, फैंस ने शंख बजाया
ABP News Bureau | 06 Jul 2019 11:20 PM (IST)

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में लीड्स में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ। ये प्रतियोगिता का 44वां मैच था। हालांकि भारत पहले ही अंतिम चार यानी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।