महिलाओं के बुर्के पर की अभद्र टिप्पणी
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 12:00 PM (IST)

यूपी के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है.. उन्होंने भारत में बुर्को को बैन करने की सरकार से मांग की है.. और गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि लक्ष्मण जी ने जब सुर्पण के कान और नाक काटे.. तो उन्होंने बुर्का पहना.. जिससे उनका चेहरा ढका रहे.. इसलिए जो बुर्का पहनती हैं, वो दैत्यों के वंशज हैं.. दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं..