बर्फबारी की वजह से बढ़ी परेशानी
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 06:21 PM (IST)

टिहरी में हुई बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बाधित हैं। जिस वजह से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गंगी, पिंसवाड़, जगदीगाड़ समेत कई गांव को जोड़ने वाली सड़कों पर 2 से 3 फिट बर्फ जमी हुई है। जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। उधर पाला गिरने से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है।