मैदानी इलाकों में बढ़ी सर्दी
ABP News Bureau | 28 Dec 2019 04:34 PM (IST)

पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है। हरिद्वार में सर्द हवाओं ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं अब कोहरा भी आम आदमी के लिए परेशानी बन गया है। आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिस वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।