Tehri: 18 हजार से ज्यादा राशन कार्ड कैंसिल, आधार से नहीं कराए थे लिंक| Poorab Paschim| ABPGanga
ABP Ganga | 06 Nov 2020 07:10 PM (IST)

टिहरी में जिला पूर्ति अधिकारी की तरफ से राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाए जाने को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया है. करीब 18 हजार राशन कार्ड कैंसिल कर दिए गए हैं. आगे भी ये प्रक्रिया जारी रहेगी. टिहरी जिले में करीब 1 लाख 57 हजार 205 राशन कार्ड है और विभाग की तरफ से लंबे समय से राशन कार्ड को आधार से लिंक किए जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा था.