Shamli के इस किसान ने क्यों उठाया इतना बड़ा कदम| ABPGanga
ABP Ganga | 17 Dec 2020 03:42 PM (IST)

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के बीच जनपद शामली से किसानों को लेकर एक और दुख भारी खबर आई है. जहां पर किसानों ने गोभी का भाव न मिलने पर अपनी लहलाती फसल को ट्रैक्टर से जोत डाला. मंडी में एक रुपए किलो गोभी बिकने से नाराज दो किसान इतने परेशान हो गए कि उन्होंने अपनी 15 बीघा गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया.