Meerut: अब बिना मास्क के घूमोगे तो लगेगा फाइन| ABP Ganga
ABP Ganga | 28 Sep 2020 04:49 PM (IST)

मेरठ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सीएम योगी ने सीनियर IAS गुरु प्रसाद के नेतृत्व में एक नोडल टीम भेजी है, जो यहां पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नई-नई गाइडलाइन जारी कर रही है. इसी गाइडलाइन में एक यह भी आदेश है कि जो सड़कों पर बिना मास्क लगाए हुए दिखे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उसका 500 का चालान किया जाए और पुलिस अब लोगों के चालान काट भी रही है.