'किसानों को कंगाल करने की सरकार की प्लानिंग' : Samajwadi Party | Farmers Protest | abp Ganga
ABP Ganga | 27 Dec 2020 12:44 PM (IST)

कृषि कानून पर किसानों के आंदोलन जितना तेज हो रहा है, उतनी ही राजनीति भी गर्म हो रही है. कासगंज में सपा ने कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. सपा के कार्यकर्ताओं ने अलाव जलाकर गांव-गांव में जाकर कृषि कानून का विरोध किया. सपा का आरोप है कि सरकार कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये कानून लाई है. सपा ने कहा कि किसानों को कंगाल करने की सरकार की प्लानिंग है.