Chandauli में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से गांव में तनाव| ABPGanga
ABP Ganga | 31 Aug 2020 03:27 PM (IST)

यूपी के चंदौली जिले में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. आक्रोशित भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी, उन्हें पलट भी दिया. इस घटना की जानकारी जैसे ही समाजवादी पार्टी के नेताओ को लगी, तो सकलडीहा से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु यादव, जिला अध्यक्ष समेत तमाम नेता गांव पहुच गए और धरने पर बैठ गए. SP चंदौली के आने के बाद सपा के नेताओं से बात हुई और एसपी ने भरोसा दिलाया कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे, तब जाकर धरना समाप्त हुआ. सपाइयों ने धरने से लौटते समय रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी गाड़ियों को पलट दी और तोड़फोड़ की.