Bareilly: यौन शक्ति बढ़ाने के लिए जानवरों के अंग बेचने का खुलासा| Poorab Paschim | ABP Ganga
ABP Ganga | 22 Sep 2020 07:24 PM (IST)

बरेली में वाइल्ड लाइफ और वन विभाग के अफसरों की टीम ने शहर के नामचीन परचून कारोबारी के ठिकाने पर जानवरों के अंग की बिक्री का पर्दाफाश किया है. मामला आलमीगरीगंज और बड़ा बाजार का है. आरोप है कि इस ठिकाने पर आयुर्वेद के नाम पर यौन शक्ति बढाने के लिए जानवरो के अंग बेच रहे थे. संयुक्त टीम दुकान के मालिक श्याम अग्रवाल और उसके दो नौकरों को अपने साथ ले गई और दुकान को सील कर दिया.